राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा गाजियाबाद में आयोजित “Gender Sensitive Policing & Effective Investigation of Crime Against Women” क्षमता निर्माण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 18 जनपदों से आए पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर जी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व और न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रश्न है।