यह वेबसाइट आपसे कोई भी व्यक्तिगत जानकारी (जैसे नाम, फोन नंबर या ईमेल पता) स्वतः एकत्र नहीं करती है जिससे हम आपकी व्यक्तिगत पहचान कर सकें। यदि आप हमारी वेबसाइट पर आने पर हमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम या पता, प्रदान करना चुनते हैं, तो हम इसका उपयोग केवल आपकी जानकारी संबंधी अनुरोध को पूरा करने के लिए करते हैं। NCW के माध्यम से सरकार के साथ जुड़ने और सहयोग करने के लिए आपका पंजीकरण आवश्यक है। इस प्रकार एकत्रित की गई जानकारी का उपयोग संवाद को सुगम बनाने के लिए किया जाता है।
हम वेबसाइट पर स्वेच्छा से दी गई किसी भी व्यक्तिगत जानकारी को किसी भी तीसरे पक्ष (सार्वजनिक/निजी) को बेचते या साझा नहीं करते हैं। इस वेबसाइट पर दी गई कोई भी जानकारी हानि, दुरुपयोग, अनधिकृत पहुंच या प्रकटीकरण, परिवर्तन या विनाश से सुरक्षित रखी जाएगी।
हम उपयोगकर्ता के बारे में कुछ जानकारी एकत्र करते हैं, जैसे कि इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पता, डोमेन नाम, ब्राउज़र का प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम, विज़िट की तिथि और समय तथा देखे गए पृष्ठ। जब तक साइट को नुकसान पहुंचाने का कोई प्रयास नहीं पाया जाता, तब तक हम इन पतों को हमारी साइट पर आने वाले व्यक्तियों की पहचान से जोड़ने का प्रयास नहीं करते हैं।