NCW वेबसाइट राष्ट्रीय महिला आयोग, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार का परिचायक है। इसलिए वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री को वर्तमान एवं अद्यतन रखना आवश्यक है और इसी उद्देश्य से सामग्री समीक्षा नीति की आवश्यकता है। चूँकि सामग्री का दायरा व्यापक है, इसलिए विभिन्न सामग्री तत्वों के लिए अलग-अलग समीक्षा नीतियाँ निर्धारित की गई हैं।

समीक्षा नीति विभिन्न प्रकार के सामग्री तत्वों, उनकी वैधता एवं प्रासंगिकता तथा अभिलेखीकरण नीति पर आधारित है। वेबसाइट की संपूर्ण सामग्री की वाक्य-विन्यास संबंधी जाँच के लिए NCW टीम द्वारा नियमित अंतराल (माह में एक बार/त्रैमासिक) पर समीक्षा की जाएगी।