सामग्री राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के विभिन्न प्रकोष्ठों से अधिकृत सामग्री प्रबंधक द्वारा एकरूपता बनाए रखने तथा संबद्ध मेटाडेटा और कीवर्ड के साथ मानकीकरण सुनिश्चित करने के लिए एक समान तरीके से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
सुनिश्चित करने के लिए कि वेबसाइट पर प्रकाशित सभी सामग्री प्रामाणिक, अद्यतन और नवीनतम हो, सामग्री उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों को वेब सूचना प्रबंधक को सामग्री भेजने से पहले उसकी प्रामाणिकता और सटीकता की पूरी तरह जाँच करनी चाहिए।
वेबसाइट की सामान्य सामग्री के लिंक नीचे दिए गए हैं। वेबसाइट पर नई/संशोधित सामग्री प्रकाशित करने के लिए वेब सूचना प्रबंधक (WIM) को भेजने से पहले, सभी अधिकारियों/प्रभागों को सामग्री योगदान, मॉडरेशन और अनुमोदन से संबंधित नीचे दी गई तालिका में दर्शाई गई प्रक्रिया को अपनाना चाहिए। पोर्टल पर उपलब्ध सामग्री निम्नलिखित संपूर्ण जीवन-चक्र प्रक्रिया से होकर गुजरती है-
• सृजन
• संशोधन
• अनुमोदन
• मॉडरेशन
• प्रकाशन
• समाप्ति
• अभिलेखीकरण
सामग्री उपलब्ध कराए जाने के बाद, वेबसाइट पर प्रकाशित करने से पूर्व उसका अनुमोदन और मॉडरेशन किया जाना आवश्यक है।
“NCW” ने प्रत्येक सामग्री तत्व के लिए उपयुक्त मॉडरेटर एवं अनुमोदक निर्धारित किए हैं।